Skip to main content

हेड फाउंडेशन टीम बदायूं का स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान



पुणे न्यूज एक्सप्रेस : 

विशेष प्रतिनिधी : सुनील पाटील

सभी के लिए  शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बेहतर चिकित्सा के लिए लगातार प्रयासरत हेड फाउंडेशन के तत्वाधान में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन संविलयित विद्यालय सिद्धपुर कैथोली विकास क्षेत्र- बिसौली जिला- बदायूं के प्रांगण में   सुनियोजित तरीके से किया गया।

महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता के क्रम में मुफ्त सैनिटरी पैड बांटे गए, पैड वूमेन के नाम से सुविख्यात शिक्षिका राखी गंगवार ने महिलाओं को समझाया कि किस तरह से उन्हें मासिक धर्म के समय पर स्वच्छता वर्तनी चाहिए और अपनी बेटियों को भी स्वच्छता के बारे में बताना चाहिए ताकि किसी भी तरह के संक्रमण से और  विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव कर पाएं।

  हेड फाउंडेशन की सचिव स्वाति  ने सभी को नारी सशक्तिकरण और महिला स्वाभिमान के बारे में बताया। महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में बहुत सारे टिप्स दिए गए।

डॉ भरत गंगवार  व डॉक्टर मोहन स्वरूप जी  ने निशुल्क चिकित्सा कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं  एवं  ग्रामवासियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी

 शिक्षक उमेश कुमार  द्वारा शिक्षा  के जीवन उपयोगी विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए बताया गया की एक शिक्षित व्यक्ति किस प्रकार से  निजी और सामाजिक उत्थान के लिए  महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है? फाउंडेशन के सहयोग से पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया 

 विद्यालय की इंचार्ज  प्रधानाध्यापिका  श्रीमती कीर्ति मिश्रा एवं विद्यालय के  समस्त स्टाफ द्वारा टीम का बहुत ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।

 विद्यालय में   पैड  बैंक  की स्थापना इस उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु की गई कि भविष्य में भी महिलाओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो ।विद्यालय कार्यक्रम में हेड फाउंडेशन की टीम की तरफ से प्रभा, हिमांशु, सत्यवीर , जयाराॅय, दीपिका , राजकुमारी , नीरज,   सीमा , स्वाति ,साक्षी ,देवेंद्र आदि शामिल हुए।

Comments

Popular Posts

सय्यद मुख्तार अली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

  सय्यद मुख्तार अली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पुणे ( मोहम्मद जावेद मौला)  :  एंग्लो उर्दू बॉईज परिवार की जानिब से एंग्लो उर्दू हाई स्कूल के रिटायर्ड स्पोर्ट टीचर सय्यद मुख्तार अली हादी को पिछले दिनों बुध 19 सितंबर  2023  को सुबाह 11 बजे गोल्डन ज्युबिली कॉफ्रन्स हॉल में प्रोग्राम के सदर शाहिद इनामदार ( प्रेसिडेंट गोल्डन ज्युबिली इज्युकेशन ट्रस्ट)  के हाथों लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया. एस. ए. इनामदार (वाइस चेरमन मुस्लिम बैंक और चेरमन एंग्लो उर्दू बॉईज हाई स्कूल) महेमाने खुसूसी थे. इस मौके पर राज मुजावर ( प्रिंसिपल एग्लो उर्दू हाई स्कूल), जाहेदा शाहिद इनामदार( प्रिंसिपल हाजी गुलाम मोहम्मद आज़म उर्दू प्रायमरी स्कूल) वहीद बियाबानी, अजय कुलकर्णी, इबराहीम शेख  अल्ताफ शेख, प्रोग्राम के कन्वीनर लाइक अली मुजावर, गुलाम अली काजी और कसीर तादाद में एंग्लो उर्दू के स्टूडेंट्स, स्टेट और नेशनल खिलाड़ी मौजूद थे. प्रोग्राम का आगाज़ मौलाना सादिक के तिलावते कुरआन पाक से हुवा इस के बाद सय्यद मुख्तार अली हादी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजते हुए सदारती खुतबे...

शांताराम बापूंना बाराव्या स्मृतीदिनी विनम्र अभिवादन

  शांताराम बापूंना बाराव्या  स्मृतीदिनी विनम्र अभिवादन पुणे न्यूज एक्सप्रेस :  प्रसाद माधव कुलकर्णी, इचलकरंजी ( ९८ ५०८ ३० २९० ) prasad.kulkarni65@gmail.com समाजवादी प्रबोधिनीचे संस्थापक सरचिटणीस आणि महाराष्ट्रातील ख्यातनाम विचारवंत ,स्वातंत्र्यसैनिक आचार्य शांतारामबापू गरुड यांचा आज रविवार ता. ३ सप्टेंबर २०२३ रोजी बारावा  स्मृतिदिन आहे. त्यांना कालवश होऊन एक तप झाले.१५ फेब्रुवारी १९२७ रोजी जन्मलेले शांताराम बापू वृद्धापकाळाने शनिवार ता.३ सप्टेंबर २०११ रोजी कालवश झाले. महाराष्ट्राच्या समाजकारणात, राजकारणात,विचारविश्वात ते तब्बल सात दशके कार्यरत होते. कमालीची साधी राहणी, वक्तशीरपणा, विचारातील स्पष्टता आणि बोलण्यातील मार्मिकता इत्यादी अंगभूत वैशिष्ट्यांसह बापू अखेरपर्यंत कार्यरत होते. त्यांनी थोर  विचारवंत नेते कालवश प्रा.डॉ.एन.डी.पाटील,शहीद गोविंद पानसरे यांच्यासह आपल्या इतर सहकाऱ्यांच्या साथीने वैज्ञानिक समाजवादाचे खुले ज्ञानपीठ ‘ हे ब्रीद असलेल्या ‘ समाजवादी प्रबोधिनी ‘ची ११ मे १९७७ रोजी स्थापना केली. वयाच्या आठव्या वर्षीच स्वातंत्र्य आंदोलनातील वातावरणाने आणि व...